मोहाली अश्लील वीडियो मामला : यूनिवर्सिटी हफ्ते भर के लिए बंद

मोहाली : गौरतलब है कि पंजाब चंडीगढ़ की एक निजी यूनिवर्सिटी में  छात्राओं का अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया।जिसके बाद  विद्यार्थियों ने का विरोध प्रदर्शन किया और बीती रात रविवार को प्रदर्शन ख़त्म हुआ। सीयू ने छात्रों की मांगो को माना। डीसी और आईजी की मौजूदगी में सभी मांगों पर सहमति बन गई ,वहीं, धरना प्रदर्शन में शामिल किसी छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। हॉस्टल वार्डन बदले जाने का फैसला हुआ है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यूनिवर्सिटी हफ्ते भर के लिए बंद कर दी गई है। हॉस्टल की टाइमिंग बदल गई है। वहीं, छात्र कैंपस छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही लड़िकयों के हॉस्टल में पहनावे पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड, लड़के का एक दोस्त भी गिरफ्तार हो गए हैं। क्या है पूरा मामला –चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं के नहाते हुए जो वीडियो वायरल हुआ उसके मुताबिक़,शनिवार आधी रात से छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जो रविवार को भी दिनभर जारी रहा। उन्हें तितर-बितर करने पहुंची पुलिस के साथ उनका टकराव हुआ।

दरअसल बात थी कि कई छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की, हालांकि यूनिवर्सिटी और पुलिस ने इससे साफ मना किया है। तीन छात्राओं को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया गया है कि एक चातर अन्य लड़कियों के नहाते हुए के वीडिओ कैप्चर करके शिमला में अपने पुरुष दोस्त को भेजा करती थी जिसके वजह से कुछ छात्राओं जिनके वीडियो जा चुके थे उन्होंने सुसाइड की कोशिश भी की। पुलिस द्वारा शिमला में अपने दोस्त को भेजने के आरोप में एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। रविवार देर शाम तक छात्र यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *