शादी के तीन घंटे बाद ही दुल्हन की मौत

रामपुर के मिलक में अजीबोग़रीब मौत सामने आई जिसे सुन सभी हैरान हैं। जहां शादी के बाद ससुराल पहुंची नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप गड़ा। पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना गहलुइया गांव से है।इसके अलावा, गुरुवार को शाम करीब चार बजे गहलुइया गांव निवासी रवि गंगवार का विवाह क्षेत्र के पजावा गदईया निवासी राजेश्वरी के साथ रठौंडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हुआ था। विवाह के बाद सभी अपने अपने घर चले गए। नई नवेली दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची तो उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी।राजेश्वरी की मौत की खबर पति रवि गंगवार द्वारा मृतका के परिजनों को दी गई।

मृतका के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तथा रवि व उसके परिजनों पर राजेश्वरी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस राजेश्वरी का शव एवं रवि गंगवार व उसके पिता को थाने लाइ।राजेश्वरी के गर्भवती होने की जानकारी हुई तब आनन-फानन बृहस्पतिवार को दोनों परिवारों की सहमति से राठौंडा मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *