बॉबी कटारिया पर पुलिस की बढ़ी सख्ती, इनाम हुआ घोषित 

देहरादून : फेमस यूट्यूबर बॉबी कटारिया अभी तक प्रदेश पुलिस के हथ्थे नहीं चढ़ा है। जिसपर आज गुरूवार को ताज़ा खबर के मुताबिक़,बॉबी पर इनाम घोषित करने के आदेश दिए गए है। डीजीपी अशोक कुमार ने जिला पुलिस को इस संबंध में निर्देश दिया है। जिले से 25 हजार रुपये तक इनाम घोषित हो सकता है। थाने से रिपोर्ट एसएसपी ऑफिस भेज भी दी गई है। 
मामला –
राजधानी देहरादून में ट्रैफिक को अवरोध करके सड़क पर शराब पीने का आरोपी यूट्यूबर बॉबी कटारिया अंडरग्राउंड हो गया है। उसकी तलाश में देहरादून पुलिस ने कई जगह छापे मारे हैं। उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसने बुधवार को न्यायालय में भी सरेंडर नहीं किया था।जबकि उसने मंगलवार को खुद ये इक्षा  जताई थी अब खबर है कि अगर बॉबी सामने नहीं आता  है तो,उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। किमाड़ी मार्ग की घटना में कटारिया के खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वादा करने के बाद भी वह नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *