Board exams postponed: फरवरी में नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को साफ कर दिया कि फरवरी माह तक बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी।
वेबिनार के जरिए शिक्षकों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि फरवरी माह तक इसे कराना संभव नहीं होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कोरोना महामारी के चलते इसमें देरी हो रही है। फरवरी के बाद परीक्षा की संभावनाओं पर मंथन करेंगे।
निशंक ने कहा कि इस विषय मे आगे जो भी निर्णय होगा उसकी सूचना दी जाएगी।
एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मोड से बोर्ड परीक्षाएं कराना संभव नहीं है।
विदित हो कि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते देशभर के स्कूलों में शिक्षण का कार्य प्रभावित हुआ है।
इसी कारण दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं कराने को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। शिक्षा मंत्री ने इन्ही सब सवालों के जवाब देने के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था।
बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में न कराने की बात को शिक्षा मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया है।

https://twitter.com/DrRPNishank/status/1341360595405209602?s=19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *