Breaking : पटरी से उतरी ट्रेन,यात्री घायल 

बिलासपुर: : महाराष्ट्र में बीती रात बड़ा ट्रेन हादसा हुआ,दरअसल,प्रदेश के गोंदिया में रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर एक ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। एएनआइ के मुताबिक़,मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में हुई टक्कर के कारण यह हादसा हुआ है। गोंदिया घटना में भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4.30 बजे पुन: रेलिंग पूरी हुई, प्रभावित ट्रेन सुबह 5.24 बजे रवाना हुई और सुबह 5.44 बजे गोंदिया पहुंची। सुबह 5.45 बजे अप और डाउन ट्रैफिक फिर से शुरू हुआ। एक बोगी पटरी से उतरी, मामूली रूप से घायल हुए केवल 2 व्यक्तियों का इलाज कर एक ही ट्रेन में भेजा गया।

यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी। इस बड़े हादसे में,यात्रियों को इलाज के लिए गोंदिया के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *