देहरादून : आने वाले 19 अप्रैल को कब और कहां मतदान होगा कौन कौन इसपर प्रत्याशी आपके लोकसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में हैं, ये जानकारी आप भी मालूम कर सकते हैं। चुनाव आयोग का वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप घर बैठे ही सब जानकारी देगी। चुनाव आयोग वोटर हेल्पलाइन एप से ऐसी तमाम सुविधाएं दे रहा है, जिससे मतदाताओं को जानकारी के लिए दौड़ न लगानी पड़े।लोगों को अपने फोन में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करना होगा। कुल मिलाकर इस एप में चुनाव संबंधित जनता से जुड़े तमाम चीजों का प्रावधान किया गया है।
अब ऐसे देखें कब और कहां पड़ेगा आपका वोट, मिली बड़ी सुविधा !

