संसद में निरहुआ का पहला भाषण रहा ख़ास,उठाए ख़ास मुद्दे 

आजमगढ़ /यूपी : भाजपा पार्टी से यूपी आजमगढ़ के टिकट पर जीत हासिल करने वाले भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव के लिए कल यानी 2 अगस्त का दिन अहम् रहा। बीते दिन मंगलवार को संसद में पहला सम्बोधन दिया जो काफी ख़ास रहा।उन्होंने कई अहम मुद्दे उठाए। भाजपा सांसद में लोकसभा में बोलते हुए कहा कि यह बहुत ही अफसोस की बात है कि भोजपुरी भाषा को अब तक संवैधानिक दर्जा नहीं मिल दिया गया है। 

संसद में क्या कहा निरहुआ ने?

निरहुआ ने भोजुपरी भाषा पर बोलते हुए कहा कि इस पर 18 बार प्राइवेट मेंबर बिल आने के बावजूद भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है। भाषा 16 देशों में बोली जाती है फिर भी इसे अभी तक दर्जा प्राप्त नहीं हो सका है। उन्होंने भोजपुरी में बोलते हुए कहा, ‘अब हो जाए…अब हमनी के सब कोई इह विषय पर बात तानी जा… हम लोग मिलकर व्यक्तिगत तौर पर भी इसके लिए आग्रह कर चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *