नई दिल्ली :सियाचिन में इस बार होली का त्योहार ख़ास बनने वाली है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन पहुंचेंगे और वहां तैनात सुरक्षा बलों के जवान से मुलाकात करेंगे और राजनाथ उनके साथ रंगो का त्योहार होली भी सेलेब्रेट करेंगे। इससे पहले 2019 में रक्षा मंत्री का पदभार संभालने के बाद राजनाथ सिंह ने सियाचिन का दौरा किया था। उन्होंने कई अधिकारियों के साथ ही फील्ड कमांडरों और जवानों से भी मुलाकात की और साथ ही तत्कालीन सेना प्रमुख बिपिन रावत भी मौजूद थे।
सियाचिन दौरे के समय राजनाथ सिंह ने बताया था कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां दिन में भी तापमान 40 डिग्री कम होता है। यहां का मौसम कब मौत में बदल जाए कोई नहीं जानता। सियाचिन में देश की सबसे ऊंची सरहद है और हिमालय की गोद में मौजूद सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे खतरनाक जंग का मैदान है। इसके एक ओर पाकिस्तान है तो दूसरी तरफ चालबाज चीन है। भाजपा के केंद्र में आने के बाद से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा 2017 में निर्मला सीतारमण और 2017 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सियाचिन का दौरा किया था। यहां का तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है, और भूस्खलन और हिमस्खलन आम बात हो जाती है।