बीते दिन सोमवार को आतंकी अल जवाहिरी को मार गिराया गया। जिसपर आज मंगलवार को भोजपुरी स्टार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने उसे मार गिराना एक अमेरिका की बड़ी उपलब्धि बताया है। रवि किशन ने कहा कि जवाहिरी को मारने से दुनिया से आतंकवाद खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कई अल जवाहिरी भारत में भी और छिपे हुए हैं। जिन्हें चुन-चुन कर उनका खात्मा करने का वक्त आ गया है।रवि किशन का कहना है कि कश्मीर, असम जैसे क्षेत्रों में बहुत से अल जवाहिरी एक्टिव है।
आतंकवाद खत्म करने के लिए उन सभी को चुन-चुन कर मारना होगा। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी सेना की ओर से अफगानिस्तान में जवाहिरी को ड्रोन हमले में मार गिराने की पुष्टि की है। अमेरिकी खुफिया विभाग को जवाहिरी के काबुल में छिपे होने की जानकारी मिली थी। ओसामा बिन लादेन के बाद यह अमेरिका की ओर से किया गया दूसरा बड़ा ऑपरेशन है। लादेन की मौत के बाद ही जवाहिरी अलकायदा का सरगना बना था। ओसामा बिन लादेन को मई 2011 में यूएस नेवी सील्स ने पाकिस्तान में मार गिराया था।
सरगना की मौत पर बोले भाजपा सांसद रवि किशन,बोले-और भी जवाहिरी को मारा जाए

