देश में मंकीपॉक्स का 8वां मामला आया सामने,मचा हड़कंप 

मानकीपॉक्स ने जहां केरल में एक व्यक्ति की जान ली वहीँ अब राजधानी दिल्ली में इसका खतरा बढ़ता दिख रहा है। जिसके चलते अब दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला निकला है। एक और नाइजीरियाई व्यक्ति संक्रमित हो गया है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का संक्रमण मिला था। उसने हाल में कोई विदेश यात्रा भी नहीं की है। आज(मंगलवार) मिले संक्रमित के साथ ही दिल्ली में मंकीपॉक्स का यह तीसरा मामला है। संक्रमित व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलएनजेपी अस्पताल मंकीपॉक्स के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। उसे पिछले पांच दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे।  उसके सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भेजा गया था।देश में अब तक मंकीपॉक्स के आठ मामले सामने आए हैं।इनमें से पांच मरीजों का विदेश यात्रा का इतिहास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *