सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आज उत्तराखंड के सीएम धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को दिल से नमन किया। शौर्य दिवस के मौके पर आज मंगलवार की सुबह सीएम धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया। 

सीएम की तरफ से आज बड़ी घोषणा न होने से सैनिक परिवार निराश हुए हैं।  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत रामधारी सिंह दिनकर की कविता, ‘जिनके सिंहनाद से सहमी धरती रही अभी तक डोल, कलम, आज उनकी जय बोल’ से की। 
इसके अलावा सीएम धामी ने ये भी कहा कि मैं खुद एक सैनिक परिवार से हूं। इसलिए वीरों की वीरता को जानता भी हूँ समझता भी हूँ  कारगिल के युद्ध में वीरों की राष्ट्रभक्ति अपने चरम पर थी। उनका साहस ही था जिसके बल पर युद्ध जीता गया।  सीएम धामी ने कहा प्रदेश में बनने वाला सैन्यधाम सितंबर माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। हमें उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लेना होगा।  उसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से दिया जाता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में अब देश की सेना और मजबूत हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *