नीरज चोपड़ा हुए राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर,28 जुलाई से खेल शुरू 

आपको बतादें कि कल बुधवार यानी की 28 जुलाई से राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत होगी। इससे  बड़ा झटका मिला है जिसके चलते ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने इसको बताया है कि नीरज ने भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक हिस्से  में लाया था। अंजू बॉबी जॉर्ज (2003) के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे एथलीट बने। हालांकि, वह इसी टूर्नामेंट में चोटिल भी हुए थे। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा को चोट लगी थी। फाइनल में नीरज अपनी जांघ पर पट्टी लपेटते भी नजर आए थे।

आपको बतादें कि नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद कहा था- चौथे थ्रो के बाद मुझे जांघ में असहज महसूस हो रहा था। चौथे थ्रो के बाद मैं उतना जोर नहीं लगा पा रहा था, जितना मैं चाहता था। कॉमनवेल्थ में प्रतिस्पर्धा कम होती है और पदक जीतने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में नीरज चोपड़ा का स्वर्ण पदक जीतना तय माना जा रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *