जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की हालत में अब सुधार आया है। सिनर्जी अस्पताल के चिकित्सकों की विशेष टीम उनका उपचार कर रही है। बीते दिन बुधवार को उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को सांस लेने में तकलीफ के चलते इलाहाबाद से एयरलिफ्ट कर दून लाया गया था। देर शाम सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार है। चिकित्सकों का कहना है कि निमोनिया के कारण उन्हें सांस लेने में समस्या हुई थी। इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। चिकित्सकों की विशेष टीम उनका उपचार कर रही है। सिनर्जी अस्पताल के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि स्वामी रामभद्राचार्य की हालत में अब सुधार है।
स्वामी रामभद्राचार्य की हालत में सुधार, सांस लेने में तकलीफ
