रेखा आर्य ने किसकी कनपटी पर रखी बन्दूक,मचा हंगामा

देहरादून : महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के उत्तर प्रदेश में आयोजित एक निजी धार्मिक कार्यक्रम का खाद्य विभाग के अधिकारी की तरफ से पत्र लिखकर न्योता देने के मामले ने अब तेज़ी लेली है जिसके चलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर सरकारी स्तर पर रोक लगाने की मांग कर डाली है।

इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि मंत्री का यह निजी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। आदेश से प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा होगा। वहीं इससे प्रदेश सरकार व उत्तराखंड राज्य की छवि भी धूमिल होगी। अपर आयुक्त खाद्य पीएस पांगती की ओर से संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल व कुमाऊं, प्रभारी संयुक्त नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, उपायुक्त कार्यालय गढ़वाल व कुमाऊं, संभागीय वरिष्ठ वित्त अधिकारी एवं समस्त जिला पूर्ति अधिकारियों को पत्र लिखकर चार से नौ अगस्त तक बाबा वनखंडी नाथ मंदिर जोगी नवादा बरेली उत्तर प्रदेश में 105 शिवलिंग व मां बगुलामुखी माता एवं नंदी बाबा की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण है।

रेखा आर्य की सफाई –मंत्री रेखा आर्य ने इस मांग पर कहा है कि उन्होंने निमंत्रण दिया है कनपटी पर बंदूक नहीं रखी। अपनी इच्छा से कार्यक्रम में आप आना चाहते हैं या नहीं आपका फैसला है। उन्होंने साथ ये भी कहा कि वह समझती हैं कि किसी को कार्यक्रम में रहना है या नहीं यह उसकी इच्छा पर है। जब हम किसी को निमंत्रण देते हैं तो उसकी स्वेच्छा पर छोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *