धार : आज सुबह सोमवार को मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में हुआ बस हादसा जिसमें अभी तक 13 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। जबकि 15 लोगों को बचाया गया है और साथ ही 25 से 27 लोग लापता होने खबर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को क्रेन के जरिए निकाला जा रहा है। हादसा रॉन्ड साइड से आ रहे एक वाहन को बचाने के दौरान हुआ। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची है। इसके आलावा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दु:ख जताते हुए कहा कि इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र सरकार की एसटी बस धामनोद के पास खलघाट में नर्मदा नदी में गिरने की बहुत ही दुखद और पीड़ादायी दुर्घटना हुई है।
MP Bus Accident Live Update: अब तक 13 शव बरामद,25 से 27 लापता,15 को बचाया गया

