देहरादून : उत्तराखंड राज्य में आज सोमवार सुबह कांग्रेस का दामन दो अहम चेहरों ने छोड़ा हैं। ये पार्टी के लिए बड़ा झटका है इन दोनों ही चर्चित चेहरों में , महिला और पार्टी के प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने हैं। । डॉ. आरपी रतूड़ी ने सोशल मीडिया पर इस खबर को सांझा किया है। ख़बरों की मानें तो दोनों आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं।
क्या बोले रतूड़ी –
सोशल मीडिया पर डॉ. रतूड़ी ने लिखते हुए कहा है कि ‘ आज मन अत्यंत आहत है। मैंने अपने जीवन के 45 साल कांग्रेस पार्टी को दिए और अब कांग्रेस के जो हालात हैं वह भविष्य के लिए अच्छा संकेत बिलकुल भी नहीं हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं, पार्टी में जिस तरह की अंतरकलह है वह सब अत्यंत दुःख की बात है। 2017 के चुनाव परिणाम से सबक लेने के बजाय 2022 की चुनावी हार के बाद पार्टी में गुटबाजी और तेज हो रही है। कांग्रेस पार्टी का उत्तराखंड का नेतृत्व नहीं चाहता कि 2027 में पार्टी चुनाव जीते। उन्होने ये भी कहा कि अक्सर बड़े नेता आपस में ही सोशल मीडिया पर झगड़ते हैं। उससे कार्यकर्ता अत्यंत हतोत्साहित हैं। इसलिए मैं आज आहत होकर कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से अपने को मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।’
कमलेश रमन ने प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस की लिखे एक पत्र में कहा कि वह विगत तीन दशक से कांग्रेस से जुड़ी रही और समर्पित भाव से अपना जितना भी सहयोग हो सकता था कांग्रेस पार्टी को दिया। लेकिन विगत कुछ समय से अपने को उपेक्षित एवं ठगा सा महसूस कर रही हूं। मेरी जैसी पूर्णकालिक निष्ठावान कार्यकर्ता की उपेक्षा एवं लगातार बढ़ रहे अंतर्कलह से आहत होकर और बहुत ही दुखी मन से सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रही हूँ।

