मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन,मेदांता में चल रहा था इलाज 

लखनऊ : कुछ ही देर पहले दुखद खबर मिली है जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री व मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का गुड़गांव के  मेदान्ता हॉस्पिटल में निधन हो गया है।आपको बतादें कि साधना गुप्ता पिछले सप्ताह शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुईं थी और उनका वहां इलाज चल रहा था आज सुबह शनिवार को उनका अस्पताल में ही निधन हो गया। 

 मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद हैं। मालूम हो कि साधना गुप्ता एलडीए में कार्यरत थीं। पिछले दिनों उनका स्थानांतरण भी हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *