देवहा नदी से गायब हुए बच्चे का शव आज हुआ बरामद,सामने आया पूरा मामला 

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व देवहा नदी के किनारे अपनी भैस चराने गया 11 साल का वीर अचानक गायब हो गया था जिसके शक में मगरमछ ने तो उसे अपना निवाला नहीं बना लिया जिसके लिए मगरमछ के पेट का भी एक्सरे हुआ लेकिन उसमें कुछ नहीं पाया गया। आज बुधवार को इस घटना में पूरा मामला सामने भी आया और बच्चे का शव भी बरामद हुआ। आज बुधवार को तीसरे दिन यूपी के अमरिया क्षेत्र में पौटा डैम से उसका शव बरामद हुआ है। यूपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत भेज दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बीते रविवार की शाम को यूपी सीमा से सटे गांव मेहरबान नगर की मीना देवी पत्नी स्व. शोभा प्रसाद का 11 वर्षीय बेटा वीर सिंह देवहा नदी किनारे भैंस चरा रहा था। भैंस के नदी में घुसने पर वीर उसे बाहर लाने के लिए नदी में चला गया था जहां एक मगरमच्छ ने उसे पानी के भीतर खींच लिया और उसका हाथ और पैर खाकर उसे वही छोड़ दिया। 

एक मगरमच्छ को बाहर निकाला था लेकिन जांच में उस मगरमच्छ के पेट में कोई मानव अंश नहीं मिला था। वहीं लाठी-डंडों के वार से घायल मगरमच्छ ने बाद में दम तोड़ दिया था। इधर, मंगलवार को परिजन और ग्रामीण देवहा नदी में बालक की खोजबीन में जुटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *