काशीपुर : एएचटीयू के तहत हुई जांच में और पुलिस ने बाजपुर रोड स्थित एक मॉल के कैफे में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है आज बुधवार को पुलिस ने छापा मारा और संचालक समेत पांच युवकों और चार युवतियों को अप्पतिजनक हालत में गिरफ्तार किया। अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत उन सभी को गिरफ्त में लिया गया है। मौके से चार युवतियां गिरफ्तार हुईं हैं वो चारों ही अविवाहित हैं। पुलिस फरार कैफे पार्टनर की तलाश में हैं ,दरअसल, कोतवाली पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि एक मॉल में स्थित बादशाह कैफे में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इस पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, महिला एसआई रूबी मौर्या ने टीम के साथ बादशाह कैफे में दबिश दी। वहां चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व धारा 294 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कैफे संचालक लालपुर कुंडा निवासी अयान उर्फ आशु समेत वहां मिले सभी युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में टीम भी मॉल में पहुंची। टीम ने सभी कैफे में जांच पड़ताल की।तो ये सामने आया। फिलहाल इससे जुड़े और की भी पुलिस तलाशी में हैं।

