हड़क हादसों का सिलसिला जारी है अधिकतर राज्यों में हादसों की खबरे थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा होने की खबर मिली है और आज हुए इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में लगी है। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान जारी है। कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने इसकी पुष्टि की है। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से वापसी कर रही थी और करीब 20 लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। या गया है।
पीएम ने जताया शोक-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान दी जा रही हैं।
मुआवज़े की घोषणा –आज इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये दिए जानें की पीएमओ ऑफिस से घोड़ना हुई है। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। यह जानकारी पीएम ट्वीट से मिली है।

