तेलंगाना में पीएम मोदी,एयरपोर्ट पर मोदी के स्वागत के लिए बस एक मंत्री

आज पीएम मोदी तेलंगाना में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।  दूसरी और विपक्ष के साझा राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा भी हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर पहुंचे और पीएम का स्वागत किया। स्वागत के लिए राज्य का सिर्फ एक मंत्री जाएगा, वहीं सिन्हा को लेने सीएम केसीआर समेत समेत पूरा मंत्रिमंडल पहुंचा।
ये पहली बार है पीएम मोदी के पहुंचने से कुछ घंटे पहले सिन्हा बेगमपेट एयरपोर्ट पर पहुंचे।  उनका राज्य सरकार की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। खुद सीएम केसीआर और उनके सारे मंत्री इस मौके पर मौजूद रहें। आमतौर पर जब प्रधानमंत्री किसी राज्य की राजधानी में पहुंचते हैं तो राज्यपाल के अलावा सीएम व प्रदेश के मंत्री भी एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत करते हैं। केसीआर पहले भी पीएम मोदी के दौरे के वक्त एयरपोर्ट जाने से अनुपस्थित रह चुके हैं।

ये पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी के स्वागत में प्रोटोकॉल टूटा है। इससे पहले जब पीएम इंडियन स्कूल आफ बिजनेस की 20 वें वार्षिक समारोह में भाग लेने तेलंगाना आए थे, तब केसीआर बेंगलुरु चले गए थे। इससे पहले फरवरी में हुई पीएम की हैदराबाद यात्रा के दौरान भी केसीआर उनके स्वागत में नहीं आए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *