काफी समय से नेटफ्लिक्स अपने कर्मचारियों की छंटनी के लिए चर्चा की है और अब यह वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रही है। मीडिया की मानें तो,छंटनी के दूसरे दौर में कंपनी ने लगभग 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। इसके अलावा जानकारी ये भी आ रही है कि कंपनी के लगभग हर डिपार्टमेंट में कर्मियों को हटाया जाएगा।कंपनी के जिन कर्मचारियों को इस छंटनी में अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है उनमें ज्यादातर अमेरिका के शामिल हैं।वीडियो स्ट्रीमिंग बाजार की दिग्गज कंपनी नेटफ्लिक्स जिसमें तकरीबन 11000 स्थायी कर्मचारी हैं, ने अभी कुछ हफ्ते पहले ही मई महीने में अपने यहां छंटनी के पहले दौर में लगभग इतने की कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। मई में कंपनी ने अपने 150 कर्मचारियों और अनुबंध पर काम कर रहे दर्जनों कर्मियों और पार्ट टाइम वर्कर्स की छुट्टी की थी।