गौरतलब है कि हिमांचल के किन्नौर में भूस्खलन के कारण बस खाई में गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ। जिसपर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। कल तक करीब 10 मौतें होने की संख्या जारी हुई थी, आज मिली खबरों के मुताबिक़ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज किन्नौर जिले में निगुलसरी का हवाई निरीक्षण किया है। सीएम जयराम का हेलीकॉप्टर एसजेवीएनएल के झाकड़ी स्थित हेलीपेड पर उतारा गया है। यहाँ से वो घटनास्थल के लिए निकले और हवाई निरिक्षण किया।
घटनास्थल पहुंचकर सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निगुलसरी में मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरए व जिला प्रशासन की टीम हर भरसक प्रयास कर रहीं हैं। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते कई लोगों को निकाला जा चुका है।
लेकिन कई लोगों की जान नहीं बचा पाए,जिसका हमें अत्यंत दुख है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण पिछले एक घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। एनडीआरएफ के जवान लाऊड स्पीकर के जरिए लोगों को आगाह कर रहे हैं कि घटनास्थल की ओर न जाएं।निगुलसरी में बुधवार को हुए भूस्खलन के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग लापता हैं।

