चोटिल हुए शार्दुल ठाकुर हुए दूसरे टेस्ट मैच से बाहर,टीम में होगा बदलाव

 नई दिल्ली : गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का शुभारम्भ आज 12 अगस्त शुरू हो चुकी है। लॉर्ड्स के मैदान में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीम अपनी जान लगादेना चाहती है। और जीत हांसिल करना चाहेंगीं । अब दोनों ही टीमें खिलाड़ियों को पहले लगीं छोटो को लेकर चिंतित हैं।  भारत के ऑलराउंडर और पहले टेस्ट का हिस्सा रहे शार्दुल ठाकुर चोटिल हुए थे जिसके वजह से उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा था। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी चोटिल हुए और उनके खेलने पर भी अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं हो पा रहा है।  ऐसे में सीरीज के दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग XI में बदलाव संभव हैं। 

आपको बतादें कि मिडिल ऑर्डर की बागडोर फिरसे अनुभवी खिलाड़ियों के हाथ में होगी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा के साथ अजिंक्य रहाणे पर टीम को मजबूती देने और मध्यक्रम को संभालने की पूरी जिम्मेदारी होगी। यह गंभीर जिम्मेद्दारी ऋषभ पंत के पास होगी। टीम को उनसे परिस्थिति के हिसाब से एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।  वहीं शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने की वजह से इस मैच में दूसरे ऑलराउंडर की उम्मीद कम है।  इसके अलावा खबर है कि बुमराह ने मैच में नौ विकेट लेकर अपने आलोचकों का मुँह बंद किया है, मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर से प्रभावित किया और उनकी जगह भी पक्की ही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *