अगर आप भी बैठे हैं रेलवे डिपार्टमेंट में नौकरी की आस में तो आपके लिए हमारी ये खबर बेहद काम की है जी हाँ क्यूंकि भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका दिया गया है। पश्चिम रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन जारी किए हैं। जो भी इस जॉब के लिए योग्य उम्मीदवार हैं वो इन पदों के लिए आरआरसी डब्ल्यूआर की आधिकारिक साइट rrc-wr.com के ज़रिये इसका लाभ उठा सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3612 रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जून तय की गई है।
आवेदन प्रक्रिया-इस वैकेंसी की सबसे खास बात यह है कि यह कक्षा 10वीं पास और ITI वालों के लिए है। जिन लोगों ने 10वीं के बाद पढ़ाई नहीं की वे इसके लिए अप्लाई कर नौकरी पा सकते हैं। ध्यान रहे कि आपके पास ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
भर्ती के लिए न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित होती है। इसी तरह अप्रेंटिस की भर्ती के लिए हमेशा 15 साल न्यूनतम और 24 साल अधिकतम उम्र सीमा होती है। 24 साल से अधिक के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
शुल्क ₹100/- है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / महिला आवेदकों द्वारा कोई शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है।

