Uttarakhand Corona Update: बुधवार को 40 नए संक्रमित मिले, एक की गई जान

 देहरादून : वैश्विक  महामारी कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप उतार चढ़ाव पर टिका हुआ है। राज्यों में कभी मामलें कम तो कभी अधिक निकल रहे हैं। इसी कड़ी में हम बात करे उत्तराखंड राज्य की तो बीते कल राज्य में  40 नए कोरोना संक्रमित मिले,औरएक मरीज की मौत हुई है। जबकि 48 मरीज़ संक्रमण से हीक होकर घर गए। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 435 हो गई है। 
ये आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हुआ है जिसमें ये भी बताया गया है कि बुधवार को 20307 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। टिहरी जिले में एक भी संक्रमित नहीं पाया गया। इसके अलावा अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में दो-दो, बागेश्वर में आठ, चमोली में चार, देहरादून में सात, हरिद्वार में तीन, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक व पिथौरागढ़ में छह संक्रमित सामने आए हैं। 


अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 342502 हो गई है। इनमें से 328658 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7369 लोगों की जान गई है। इतना ही नहीं बल्कि प्रदेश में कल ब्लैक फंगस का कोई नया मरीज नहीं मिला है, न ही किसी मरीजों की मौत हुई है। जबकि एम्स ऋषिकेश में भर्ती तीन मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 570 हो गई है। वहीं, अब तक 130 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बताया गया है कि प्रदेश में वैक्सीन की किल्लत नहीं हैं जबकि केंद्र सरकार की तरफ से लगातार वैक्सीन मिल रही है। इसके अलावा उत्तराखंड राज्य में टीकाकरण प्रक्रिया में भी बहुत तेज़ी आई है। बीते दो दिन पहले प्रदेश को करीब 1 लाख और वैक्सीन मिली है,और आज 72 हजार कोविशील्ड और 30 हजार कोवाक्सिन की खेप मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *