पहले राहुल का और अब कांग्रेस पार्टी के भी ट्विट्टर अकाउंट पर लगी रोक

नई दिल्ली : हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विट्टर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का अकाउंट बंद कर दिया था जिसके बाद आज खबर है कि अब कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट भी लॉक किया गया है। आज सुबह कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि उनका ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है, और उनका कहना है की वो तब भी लड़ाई को जारी करेंगें। जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब भी नहीं थमे,डरे तो अब भी हमारे इरादे पक्के हैं,तो ये एक ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद करना कोई ग़लत अपराध है तो हां हम अपराधी है,और ऐसा अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद…सत्यमेव जयते।

जैसा कि सभी जानतें हैं कि इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली में एक नौ साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म फिर हत्या के मामले में पीड़िता के परिवार से जाकर मुलाकात की थी और इसकी तस्वीरें भी ट्विट्टर पर सांझा की थी। राष्ट्रीय बाल आयोग की शिकायत पर राहुल का पहले तो ट्वीट हटाया गया साथ ही उनके ट्विट्टर अकाउंट पर अस्थाई रोक भी लगा दी गई थी। ट्विटर के जरिए रोजाना मोदी सरकार पर हमला करने वाले राहुल गांधी पाबंदी के कारण दो दिन से ट्वीट नहीं कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *