देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया। सीएम ने संवाद कार्यक्रम में राज्य के पूर्व सैनिकों के साथ अग्निपथ योजना से युवाओं को लाभान्वित करने पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम में शासन, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और जिलाधिकारी वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। देश के तीनों सैन्य बलों ने रविवार को अग्निपथ योजना के तहत भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम सामने रखते हुए साफ किया कि तीनों बलों की औसत आयु कम करने के लिए इसे लागू करना जरूरी है।
अग्निपथ योजना के विपक्ष में आज भारत बंद का एलान हुआ है। उत्तराखंड में भी विरोध के चलते अलर्ट जारी जारी है। योजना को लेकर युवाओं की दुविधा दूर करने के साथ ही लाभान्वित करने पर विचार करने के लिए सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ है।
राज्य पुलिस बलों में भर्ती में प्राथमिकता के साथ हॉर्टिकल्चर से भी जोड़ने पर रूपरेखा बनेगी। संवाद कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ लोग अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे हैं। वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे वे हमारे देश के साथ नहीं बल्कि दुश्मन देशों के साथ हैं। पीएम मोदी द्वारा लाया जा रहा है, या यह इस सरकार द्वारा किया जा रहा है। तो इस मानसिकता का पर्दाफाश करना होगा।

