कुछ ही देर पहले गर्मी अपने तेवर में थी। और अचानक झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल गया। राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के कई स्थानों पर झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बतादें कि पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी खूब परेशान कर रही है। मौसम विभाग की तरफ से आज बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने की संभावना बताई गई थी। साथ ही तापमान में कमी आने से राहत का अनुमान था। राजधानी दून की बात करें तो मंगलवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान कर सकती है।
प्रदेश में अचानक मौसम ने बदले मिजाज, गर्मी दिखा रही थी तेवर
