ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की ओर से वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये का पुरस्कार

टोक्यो ओलंपिक में भारत का शीर्ष गौरव से ऊचा करके उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया आज देहरादून और फिर अपने आवास हरिद्वार स्थित गांव पहुँच गयीं हैं । देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आज वन्दना का जबरदस्त स्वागत किया गया।  यहां से वह हरिद्वार स्थित अपने गांव पहुंचीं।

हरिद्वार की गौरवशाली बेटी वंदना ने घर पहुंच कर कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हम लोग मेडल के बहुत नजदीक थे, मेडल नहीं जीत पाए,लेकिन हमनें करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। जिसके लिए मैं खुद को खुशनसीब मानती हूँ। 

वंदना जब देहरादून पहुंची जिसके बाद वो ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी पहुंचीं। जहाँ उनका फिरसे भव्य स्वागत सत्कार किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन में विवि के शिक्षक और छात्रों ने वंदना का स्वागत किया। आपको बतादें कि वन्दना को ग्राफिक एरा की तरफ से 11 लाख की धनराशि का चेक भी बतौर तोहफा दिया गया है। वंदना ने कहा कि देशवासियों का इतना प्यार देखकर बहुत खुशी मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *