अग्निपथ हिंसक प्रदर्शन के बीच दो की मौत

अग्निपथ योजना के लागू होने के बाद से ही हिंसक प्रदर्शन जारी हैं जिसकी लौ लगभग सभी राज्यों तक पहुँच रही है आज गुरुग्राम में धरा 144 लागू कर दी गई है।  यूपी-बिहार व हरियाणा से लेकर तेलंगाना तक हिंसक प्रदर्शन जारी है। हालात चिंताजनक हो गए हैं। कई जगह ट्रेनें फूंक दी गई हैं, जिससे देशभर में करीब 200 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। वहीं तेलंगाना व बिहार में हुए हिंसक प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई। इस बीच थल सेना व वायु सेना की ओर से बड़ा बयान जारी किया गया है। थल सेना प्रमुख ने कहा है कि अग्निवीरों की भर्ती के लिए दो दिन में अधिसूचना जारी होगी तो वायु सेना में 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, अग्निवीर योजना के तहत अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग दिसंबर, 2022 से शुरू होगी। दो दिन में भर्ती प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। 

बिहार में एक मौत-बिहार के लखीसराय में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। विक्रमशिला एक्सप्रेस में आगजनी के दौरान व्यक्ति की मौत हुई। मृतक ट्रेन में मौजूद था।

एक मौत तेलंगाना में-तेलंगाना में हो रहे हिंसक प्रदर्शन में एक की मौत की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *