मिड-डे-मील में गड़बड़ी की शिकायत से भड़की टीचर,छात्राओं को बालखीचकर मारा

मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ करने की शिकायत जब की गई तो उसकी जांच हुई जिसमें गड़बड़ मिलने के बाद नाराज प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं की खूब पिटाई की । साथ ही अनुदेशक को भी चप्पल लेकर दौड़ा दिया।अनुदेशक ने थाने में तहरीर दी है। बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। मामला बल्दीराय क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हलियापुर का है जहां कुछ दिन पहले एमडीएम की जांच बीईओ रोजी सिंह ने की थी। प्रधानाध्यापिका शशिबाला एमडीएम में उपस्थित बच्चों से तीन गुना अधिक संख्या दर्ज की थी। इस बात की शिकायत हुई जिसपर बीईओ ने 17-18 अक्तूबर को जांच की और मामला सही निकला।

अनुदेशक देवेंद्र मिश्र तभी से जो विद्यार्थी नहीं आते थे, उन्हें अनुपस्थित दिखा देते थे। आरोप है कि इससे प्रधानाध्यापिका शशिबाला इससे नाराज़ हो बैठी और बीते दिन शुक्रवार को अनुदेशक को गाली दी और दौड़ा कर मारा भी। प्रार्थना सभा में ही बालिकाओं का बाल पकड़कर मारना-पीटना भी किया।अभिभावक मौके पर पहुंचे और अनुदेशक ने और कई छात्राओं ने भी थाने पहुंच कर शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

दूसरे अनुदेशक अनुराग मिश्र ने बताया कि उनको भी गाली दी और कहा कि तुम लोगों को बरबाद कर दूंगी व नवीनीकरण भी नहीं होने दूंगी। ऐसा भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *