अग्निपथ विरोध: बिहार में उग्र हुआ प्रदर्शन,भाजपा विधायक को घेरा 

नई दिल्ली : आज सेना भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं जहां सबसे अधिक आक्रोश बिहार में देखा जा रहा है इसके अलावा यहां  दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, और उत्तराखंड में युवा प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं। लेकिन बिहार में सिकी आग सबसे गंभीर हो रही है, युवा रेलवे ट्रैक पर भी उतरे हैं और ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया है। बिहार के कई स्टेशनों पर ट्रेन पर पथराव किया गया है
बीजेपी नेता पर पथराव- अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक अरुणा देवी के वाहन पर पथराव कर दिया। जिसमें विधायक समेत पांच लोग घायल हो गए।ये सभी अदालत की ओर जा रहे थे।

सीएम योगी की अपील –उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अग्निपथ योजना छात्रों के स्वर्णिम भविष्य के लिए है। इसलिए कोई भी बहकावे में न आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *