उत्तराखंड: डिजिटल राशन कार्ड को लेकर बड़ी खबर.जानिए कब मिलेगा लाभ 

देहरादून- उत्तराखंड में  जुलाई के आखिरी सप्ताह तक राज्य में प्रत्येक परिवार का डिजिटल राशन कार्ड उन तक पहुंच जाएंगें। डिजिटल राशन कार्ड बनाने की कवायद तेजी से हो रही है। डिजिटल राशन कार्ड उन तक पहुंच जाएगा। यह बात खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कही है। आपको बता दें कि राज्य में अभी तक 12 लाख 58 हजार 544 लोगों को डिजिटल राशन कार्ड वितरित हो रहे हैं। 
विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में विपक्षी विधायकगणों ने प्रदेश में चल रही डिजिटल राशनकार्ड की योजना को लेकर माननीया खाद्य मंत्री रेखा आर्या से सवाल किए। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विधायकों के द्वारा सदन में उठाये गए सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में राशन कार्डो को डिजिटल करने की योजना का काम जून 2020 में शुरू किया गया था लेकिन साल 2020 में कोरोना की पहली लहर ,वर्ष 21 में दूसरी लहर आने के साथ ही साल 2022 में विधानसभा चुनावों के चलते प्रदेश में डिजिटल राशनकार्डो को बनाने की योजना और उन्हें वितरित करने में कहीं ना कहीं देरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *