राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमित अधिक,प्रदेश में कुल 25 नए मामले

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़े निकल के आए हैं उसके अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में 25 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 38 मरीज स्वास्थ्य हुए हैं वहीँ  127 एक्टिव केस मिले हैं। बीते दिन मंगलवार को सामने आए 25 मामलों में सबसे ज्यादा 22 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा चमोली, पौड़ी और टिहरी में एक-एक मामला शामिल है।बीते दिन मंगलवार को प्रदेश में 15 हजार 726 लोगों को कोरोना की डोज़ मिली। वहीं इससे पहले सोमवार को 26 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 10 मरीज ठीक हुए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93033 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को 1056 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 10 मरीजों ने संक्रमत को मात दी है। अब तक 89330 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.40 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *