हरिद्वार में बड़े वाहन गिरोह का भंडाफोड़, गिरफ्तार बदमाशों की सूची 

हरिद्वार। आज हरिद्वार में बड़े गिरोह का भंडा फोड़ हुआ है। जिसके चलते शिवालिक नगर में दिनदहाड़े डकैती डालने वाले छह बदमाशों को पुलिस और एसओजी ने लक्सर के बालावाली क्षेत्र से अपनी गिरफ्त में लिया है। ये सभी बदमाश वाहनों की चोरी करते थे और ऐसी वारदातों को कई दिनों से अंजाम दे रहे थे। उनके कब्जे से लाखों रुपए के जेवरात के साथ-साथ 8 बाइकें भी बरामद हुई हैं।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने जिला पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि बुधवार को शिवालिक नगर के अमन ज्वेलर्स शोरूम में बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती को अंजाम दिया था। प्रदीप कुमार और उनके पड़ोसी अनिल ने बदमाशों का विरोध किया था और हाथापाई होने के बाद एक बदमाश नितिन निवासी पुरकाजी मुजफ्फरनगर को मौके पर ही धरदबोचा गया। 

गिरोह से भी जुड़े हुए बदमाश-

पुलिस टीम ने दबिश देकर छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि वह वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं और अक्सर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उनके कब्जे से शिवालिक नगर में डकैती की घटना से जुड़े लाखों रुपए के जेवरात के अलावा अलग-अलग जगहों से चोरी की गई 8 बाइकें भी मिली हैं,आमिश उर्फ पव्वा निवासी लोको कालोनी कोतवाली लक्सर, गौतम पुत्र सुभाष निवासी चांदपुर फेरु कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर, तस्व्वर निवासी ग्राम दौडबसी थाना लक्सर, अमर सिंह निवासी चांदपुर फेरु कोतवाली बिजनौर, आकाश उर्फ बल्लू निवासी चांदपुर फेरु कोतवाली बिजनौर व विकाश पुत्र विजय निवासी मुल्किनगर सिडकुल हरिद्वार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *