खुलते ही औंधे मुँह गिरा बाज़ार,निवेशकों को छह लाख करोड़ रुपये का नुकसान 

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ही शेयर बाजार की शुरुआत बेहद रुलाने वाली रही है जिसके चलते इंडेक्स भारी गिरावट के साथ सामने आया। से-जैसे दिन बढ़ता गया यह गिरावट और भी परवान चड़ी। अगर बात करे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1457 अंक फिसलकर 52,847 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 427 अंक की गिरावट लेते हुए 15,774 के स्तर पर बंद हुआ।  सोमवार को आई गिरावट के कारण एक झटके में निवेशकों के छह लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए। बीते सप्ताह में आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के खुला था और अंत में जोरदार गिरावट के साथ लाल निशान पर ही बंद किया गया था। हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 1017 अंक फिसलकर 54,303 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 276 अंक की कमी के साथ 16,202 के स्तर रहा था। कारण-अमेरिका में महंगाई दर में एक बार फिर इजाफा होने का असर अमेरिकी शेयर बाजारों के साथ-साथ भारतीय बाजार पर भी बढ़ा है। यहां महंगाई दर दिसंबर 1981 के बाद से सबसे तेज गति से बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *