मुंबई : विवादित टिप्पणी के बाद बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की मुसीबते कही भी कम नहीं हो रही है। इसी कदफी में अभी तक देश के कई राज्यों में और शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं , और आज मिली ताजा खबर के मुताबिक़, एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसपर आरोप है कि युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डाला और उसने कहा था- वह किसी धर्म विशेष का समर्थन नहीं करता है। पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक इंजीनिरिंग का छात्र है। उसकी पहचान साद अशफाक अंसारी के रूप में निकली है।
क्या लिखा था अशफाक ने –सोशल मीडिया पर बीते शनिवार को अशफाक ने एक पोस्ट की जिसमें इसमें नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए कुछ बाते लिखी गयीं थीं आरोप है कि युवक की टिप्पणी से दूसरे समुदाय की भावनाएं ठेस हुईं हैं।
भीड़ ने किया हमला
साद का पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ। भिवंडी कैसरबाग इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और उसके घर में घुस गए। यहां साद से जबरन माफी मंगवाई गई और उससे कलमा पढ़ने को कहा गया। साद का कहना है कि वह किसी धर्म विशेष का समर्थन नहीं करता है। अब भड़के लोग अशफाक के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
अलर्ट मोड में आई पुलिस
साद के बयान के बाद इकट्ठी भीड़ को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में साद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और हिरासत में लिया है।

