चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी

चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लेकर एक बड़ी जानकारी निकलकर आई है।  आज शनिवार सुबह मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए।
सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है। इंडिगो ने बयान जारी कर करके बताया है। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 5314 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया।
सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों पर विमान को सूनसान जगह पर ले जाया गया। सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है।  अब शनिवार को चेन्नई से मुंबई जाने वाली इस फ्लाइट में इस तरीके का एक नोट मिला है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *