आपको बतादें कि अभिनेता राजकुमार राव के फैन्स के लिए खुशखबरी है,जिसके चलते राजकुमार राव अगले महीने एक बार फिर बॉक्स-ऑफिस पर रंग जमाने आ रहे हैं। राजकुमार को अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ के बाद से एक हिट फिल्मनहीं मिली थी लेकिन अब कोरोना संक्रमण काल के बाद ‘रूही’ बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
इस दौरान उनकी चार फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं थीं । इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई राजकुमार की फिल्म ‘बधाई दो’ फ्लॉप रही और अब बारी ‘हिट द फर्स्ट केस’ की है। निर्देशक अनुभव सिन्हा की राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘भीड़’ भी इसी साल रिलीज होनी है। इसके अलावा राजकुमार की अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म ‘भीड़’ भी कंपलीट हो चुकी है। इसे इसी साल जाड़ों में रिलीज होना है। उनकी निर्माणाधीन फिल्मों में ‘मि. एंड मिसेज माही’ की भी काफी चर्चा है।
राजकुमार के फैन्स के लिए खुशखबरी ,”हिट द फर्स्ट केस”की रिलीज़ डेट हुई तय

