आज 3 बजे तक होगा राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान, राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त

 नई दिल्ली: आपको बतादें की आज गुरुवार को देश में राष्ट्रपति चुनाव 2022 के चुनावों की तारीख घोषित होंगी । आज ही दोपहर करीब 3 बजे तक तारीख व विस्तृत कार्यक्रम का एलान कर दिया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो जाएगा।
 इसके अलावा चुनाव आयोग ने आज तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की है जिसमें राष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम का एलान होगा। 24 जुलाई के पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाना है। राष्ट्रपति चुनाव-2017 में मतदान 17 जुलाई को हुआ था और मतगणना 20 जुलाई को हुई थी। तब 50 फीसदी वोट सत्तारूढ़ राजग के पक्ष में थे, साथ ही क्षेत्रीय दलों में भी अधिकतर दलों का समर्थन मिल गया था। इस बार भी कुछ क्षेत्रीय दलों की मदद से एनडीए अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के करीब है। रिमोट वोटिंग-आयोग ने कहा कि समय आ गया है कि रिमोट वोटिंग की संभावनाओं का पता लगाया जाए, शायद पायलट आधार पर ऐसा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *