आज़मगढ़ : गौरतलब है कि हाल ही में लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी भोजपुरी अभिनेता दिनेश यादव उर्फ़ निरहुआ को चुना है वहीँ आज आजमगढ़ से सपा पार्टी ने भी मुलायम परिवार से ही प्रत्याशी खड़ा किया है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर धर्मेंद्र यादव उपचुनाव चुनाव लड़ेंगे। धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए मना लिया गया है। धर्मेंद्र यादव आज नामांकन करने आजमगढ़ पहुंच रहे हैं।
लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के लिए चर्चाए बानी हुईं थी लेकिन अब इसपर पूरी तरह मोहर लग गई है की अब उमीदवार धर्मेंद्र यादव ही होंगें। कभी पूर्व राज्यसभा सांसद बलिहारी बाबू के पुत्र सुशील कुमार आनंद का नाम सामने आया तो कभी पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक रमाकांत यादव का नाम। इस बीच शीर्ष नेतृत्व जीत हासिल करने के लिए मंथन करता रहा। सूत्रों का कहना है कि सुशील कुमार आनंद के नाम पर पार्टी के कई नेताओं ने विरोध जता दिया था, जिससे उनका पत्ता कट गया। इसके बाद पार्टी मुखिया की ओर से जिले के नेताओं को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। अब आज धर्मेंद्र यादव नामांकन दाखिल करेंगे।

