बस हादसे की घटनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी और सीएम शिवराज सिंह,मृतकों को किया जाएगा एयरलिफ्ट 

बीते दिन रविवार को हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही चारधाम यात्रियों से भरी मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस शाम को 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। इस घटना की सूचना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान आज  उत्तराखंड पहुंचे हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। 
आपको बतादें कि बीते दिन रविवार शाम को यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब 5 किमी दूर रिखाऊं खड्ड क्षेत्र में जब तीर्थयात्रियों से भरी कार खाई में गिरी तो उसे सबसे पहले नदी पार जौनसार के कोटा गाँव के लोगों की छानी में रहने वाले श्यामू ने देखा। उसने फोन पर रिखांऊ खड्ड में होटल चला रहे वीरेंद्र पंवार को इसके बारे में बताया, मौजूद सभी लोग डेढ़ किलोमीटर दूर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उनके पहुंचने से पहले बस में सवार घायलों की आवाज़ भी आना बंद हो गई थी। बसहादसे में मारे गए लोगों मेसे  कंडक्टर का शव बरामद हुआ है। कंडक्टर पिथौरागढ़ का रहना वाला था। दुर्घटना में 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा में भर्ती कराया गया था।
सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान उन यात्रियों से भी मिले जो दूसरी बस में सवार थे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि रक्षा मंत्री से हवाई जहाज मांगा गया है जो दो बजे तक जौलीग्रांट पहुंच जाएगा। उसके बाद सभी शवों को खजुराहो एयरपोर्ट पर उतारा जाएगा। वहां गाड़ियों की व्यवस्था की गई ताकि शवों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके।

सीएम शिवराज देर रात देहरादून पहुंचे थे। देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ उन्होंने  बैठक की थी। उत्तरकाशी में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की उन्होंने जानकारी ली। इसके बाद रात में ही सीएम शिवराज हॉस्पिटल पहुंचे। यहां घायलों से मुलाकात की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *