भारतीय एथलीट खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

टोक्यो ओलंपिक की धूम पूरे देश में देखी जा सकती है.खेल प्रेमियों के लिए हर दिन जैसे खुशखबरियों का दिन है। ओलम्पिक में शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन देने के बाद आज भारतीय एथलीट दिल्ली पहुँचें हैं। सभी खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर भब्य स्वागत करने की तैयारी है। टोक्यो से वतन लौटने वालों में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारत वापसी पर सभी खिलाड़ियों के सम्मान में दिल्ली के अशोका होटल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

  खिलाड़ियों के आगमन पर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वीडियो कांफ्रेंसिंग के मध्यम से उनके स्वागत में शरीख होंगें। बैंड बाजे पर ‘ये मेरा इंडिया….’ गाना बजाकर भारतीय एथलीट के स्वागत में एयरपोर्ट पर जश्न…बस थोड़ी ही देर में एयरपोर्ट से बाहर आने वाले हैं भारतीय एथलीट। दिल्ली एयरपोर्ट पर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया के स्वागत के लिए उनके समर्थक और परिवारजन एयरपोर्ट पर इकट्ठा हुए।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) की तरफ से पहले मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होना था लेकिन खराब मौसम की वजह से अब इसे अशोका होटल में आयोजित किया जाएगा। ये कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारत सरकार के कई पदाधिकारी मौजूद होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *