कोरोना संक्रमण के मामलें देश में लगातार घट और बढ़ रहे हैं ,विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा चुकी है। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़ों में बताया है कि देश में अब तक करीब 51 करोड़ जनता को टीका लगया जा चुका है। गौरतलब है की सरकार द्वारा करीब 10 करोड़ का आंकड़ा 85 दिनों में पूरा किया गया था। वहीं, 20 करोड़ के निशान पर हम 45 दिन में पहुंचे। 20 से 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन का समय लगा। 30 से 40 करोड़ तक 24 दिन में पहुंचा था आंकड़ा। छह अगस्त को देश में टीकाकरण ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया। तीन दिन से भी कम समय में एक करोड़ टीके लगे।
भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जून को हुई थी। शुरुआती चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया था और दो फरवरी से अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू हुआ था। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ था, जिसमें 60 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों और 45 वर्ष से अधिक आयु के उन व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू किया गया जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
जैसा कि हम जानतें है कि अप्रैल माह तक 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी थी। इसके बाद सरकार ने निर्णय लिया कि एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीकाकरण के लिए पात्र होंगे।
असम में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट देखि जा रही है। आंशिक कर्फ्यू की समय सीमा में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को कहा कि आंशिक कर्फ्यू अब शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा।इसके अलावा कोरोना को देखते हुए ओडिशा सरकार ने अगस्त, सितंबर, अक्तूबर और नवंबर महीनों में त्योहारी सीजन को देखते हुए मंडप और पंडालों में पूजा के आयोजन को लेकर दिशानिर्देश दिए गए हैं।

