आज सीएम योगी ने रखी गर्भगृह की पहली शिला,बोले-ये होगा राष्ट्र मंदिर 

 अयोध्या : आज बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि के परिसर में पहुंचे और पहले रामलला की आरती उतारी। इसके बाद सीएम योगी निर्माणाधीन गर्भगृह स्थल पर वैदिक आचार्यों द्वारा किए जा रहे अनुष्ठान में शामिल हुए। सीएम योगी ने श्रीराम लला के भव्य घर के निर्माण में लगने वाली पहली नक्काशीदार शिला को स्थापित किया। इससे पहले पांच अगस्त 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। 

सीएम योगी ने आज जैसे ही राम मंदिर का पहला पिलर स्थापित किया वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संतों-महंतों ने कहा कि यह दिन देखने के लिए कितनी पीढ़ियां कुर्बान हो गई। आज हम लोगों का सौभाग्य है कि इस पल को अपनी आंखों से देखा है। 

इंजीनियरों को सम्मान –
इस दौरान सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और संतों-महंतों समेत कुल 200 लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *