आज गुरूवार संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 12वां दिन है। आज संसद में महंगाई के मुद्दे पर राज्यसभा और लोकसभा में हंगामे हुए। विपक्ष केंद्र सरकार से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग में लगा है। साथ ही इस मुद्दे पर पीएम मोदी से बयान देने के लिए भी अपनी बता कही है।इसके अलावा पीएम मोदी ने ये भी कहा है कि ये आज़ादी का अमृत महोत्सव है। हमारे महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया, अब देने की जिम्मेदारी हमारी है। अब आप खुले मन से एक बड़े मंच पर जाकर आज़ादी के अमृत महोत्सव के पर्व को माध्यम बनाकर प्रेरित करने में योगदान कर सकते हैं। संसद में महंगाई के मुद्दे पर राज्यसभा और लोकसभा में आज फिर से हंगामे के भी आशंका जताई जा रही है। विपक्ष केंद्र सरकार से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग कर रहा है। साथ ही इस मुद्दे पर पीएम मोदी से बयान देने के लिए भी कहा।
रिटायर्ड के साथ पीएम मोदी ने खिचवाई तस्वीर –राज्यसभा के सेवानिवृत्त सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, उप सभापति हरिवंश और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ फोटो खिंचवाई।
राज्यसभा से 72 सांसद रिटायर,जानिए क्या बोले पीएम ?

