प्रदेश के कई जिलों में आज मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार के लिए प्रदेश भर में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। कल यानी की बुधवार को कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि कल 26 जुलाई को चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश भी हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि आने वाले कुछ दिनों पूरे राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकने की सम्भावना है। बारिश से होने वाले भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध होने की भी आशंका है। खबरों से अपडेट रहे तभी यात्रा की योजना बनाए।इसके अलावा प्रदेशभर में चार नेशनल हाईवे समेत 337 सड़कें बंद हैं।एनएच 72-ए राष्ट्रीय राजमार्ग त्यूनी चकराता मसूरी बाटाघाट मलबा आने के कारण दो जगह बंद है।प्रदेशभर में कुल 258 सड़कें एक दिन पहले से बंद थीं। सोमवार को 133 सड़कें और बंद हुईं।
प्रदेश में येलो अलर्ट,337 सड़कें बंद

