Update: चम्पावत में 3 बजे तक 51.05 प्रतिशत मतदान

 चम्पावत: विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का मुंह देखना पड़ा था, ऐसे में क्षेत्र के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने यह सीट उनके लिए खाली कर दी थी। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए 15 फरवरी को हुए मतदान के 106 दिन बाद 31 मई को चंपावत में दूसरी बार मतदान हो रहा है। दोपहर तीन बजे तक 51.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। दोपहर एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव कार्यालय के अनुसार चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 33.96 फीसदी मतदान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *