देहरादून :’ सभी जानते है कि विधानसभा उपचुनाव नजदीक आ चुका है जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार अब जोरो पर है जिसके लिए बड़े प्रचारक के तौर पर यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी आगे आए हैं जिसके लिए उन्होंने आज शनिवार को एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चंपावत 31 मई को एक इतिहास बनाएगा।
उन्होंने ये भी कहा कि जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है, लेकिन चंपावत के लोग इस बार मुख्यमंत्री का चुनाव करने जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोलज्यू महाराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन स्थली चंपावत में आने का सौभाग्य मिल रहा है। चंपावत वासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक-कल्याण के लिए प्रेरणा देती है।
रोड शो करेंगे योगी-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टनकपुर में रोड शो कर जनसभा को संबोधित करेंगे। टनकपुर में रोड शो और जनसभा में भाग लेने के बाद एक बजकर पांच मिनट पर वह बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।
सीएम पुष्कर धामी के प्रचार में उतरे सीएम योगी,आज कर रहे रोड शो

